कहते हैं कि इंसान की किस्मत कब बदल जाए यह किसी को पता नहीं होता है, ऐसा ही एक मामला दक्षिण अफ्रीका के जोहानसबर्ग में सामने आया है जहां पर एक शख्स की गर्लफ्रेंड ने उसे छोड़ दिया जिसके बाद वह पूरे दिनभर उसके गम में परेशान रहा। लेकिन शाम होते-होते उसका यह गम खुशी में तब्दील हो गया।
खुशी इतनी की कुछ देर तक तो उसे खुद समझ में नहीं आया कि अचानक इतने गम के बावजूद उससे इतनी खुशी कैसे मिल गई ?
![सुबह हुआ ब्रेकअप और शाम को करोड़पति बन गया यह शख्स 1](https://i0.wp.com/www.newsuttarakhand.in/wp-content/uploads/2021/01/money-.jpg?resize=696%2C389&ssl=1)
दरअसल दक्षिण अफ्रीका मूल के हेनरी (बदला हुआ नाम) का 15 जनवरी को उनकी गर्लफ्रेंड के साथ ब्रेकअप हो गया था। जिसके साथ वह काफी लंबे समय से लिव-इन-रिलेशनशिप में रह रहे थे और 15 जनवरी को अचानक दोनों के बीच कुछ अनबन हो गई जिसके बाद उनकी प्रेमिका हमेशा के लिए उन्हें छोड़ कर चली गई।
जिसका दुःख वह पुरे दिनभर मनाते रहे लेकिन शाम को जब गम में डूबे हेनरी ने अचानक अपनी लॉटरी की जांच शुरू की तो उन्हें पता चला कि वह 3 मिलियन पाउंड की लॉटरी जीत चुके हैं। अगर इस कीमत को भारत के हिसाब से देखा जाए तो इसकी कुल कीमत 30 करोड़ के आसपास रही होगी।
हेनरी ने बताया कि लॉटरी में अपना नाम देखने के बाद कुछ समय तक तो उन्हें भरोसा ही नहीं हुआ की वह सच में लॉटरी जीत गए हैं। उन्हें लगा कि वह कोई सपना देख रहे हैं जिसके बाद वह काफी देर तक बाथरूम में ठंडे पानी से नहाते रहे उसके बाद जब उन्होंने दोबारा वेबसाइट पर अपना नंबर डाला देखा तो वहां उन्ही का नाम लॉटरी में शामिल था। तब जाकर उन्हें अहसास हुआ कि यह कोई सपना नहीं, बल्कि उनके हाथ एक बड़ा जैकपोट लगा है जिसके बाद उनके ब्रेकअप के सारे गम खुशी के माहौल में तब्दील हो गए और वह लगभग 3 मिलियन पाउंड की लॉटरी जीत गए।
लॉटरी जीतने की चार दिन बाद हेनरी जब 19 जनवरी को अपनी लॉटरी की रकम लेने के लिए नेशनल लॉटरी ऑफिस पहुंचे तो वहां सारे जरूरी कागजातों और जांच के बाद उन्हें उनकी लॉटरी दे दी गई।
![सुबह हुआ ब्रेकअप और शाम को करोड़पति बन गया यह शख्स 2](https://i0.wp.com/www.newsuttarakhand.in/wp-content/uploads/2021/01/d.jpg?resize=696%2C392&ssl=1)
मीडिया से बातचीत करने पर हेनरी ने कहा कि उन्हें खुद इस बात का भरोसा नहीं हो रहा है कि वह इतनी बड़ी लॉटरी जीत गए हैं और अचानक से उनका गम इतनी बड़ी खुशी में तब्दील हो गया। नौकरी के बारे में बात करने पर हेनरी ने मीडिया से कहा कि वह फाइनेंस सेक्टर में काम करते हैं और इस लॉटरी जीतने के बाद उनका नौकरी छोड़ने का कोई भी मन नहीं है। वह जीती हुई इस राशि को कहीं निवेश करेंगे और इसमें से कुछ पैसा गरीबों की मदद के लिए दान भी करेंगे। उन्होंने कहा कि वह अपने रिटायरमेंट पैकेज और बोनस का वेट कर रहे हैं क्योंकि उन्होंने अपने काम के लिए काफी मेहनत की और अचानक नौकरी छोड़कर वह इसे नहीं गंवाना चाहते हैं।
तो देखा दोस्तों आपने कि किस तरह से कब किसकी किस्मत कैसे पलट जाए यह कोई नहीं जानता, इसीलिए कहते हैं कि जो किस्मत में लिखा होगा, वह आपको जरूर मिलेगा।