उत्तराखंड के प्रसिद्ध लोक गायक हीरा सिंह राणा का दिल का दौरा पड़ने से उनके दिल्ली के विनोद नगर स्थित आवास पर उनका निधन हो गया।आपको बता दें कि हीरा सिंह राणा कुमाऊं के प्रसिद्ध गायकों में शुमार हैं।उनका जन्म 16 सितंबर 1942 को अल्मोड़ा में हुआ था।मिली जानकारी के अनुसार आज रात 2:30 बजे के करीब उन्हें दिल का दौरा पड़ा और उनका निधन हो गया। हीरा सिंह राणा का यूँ चले जाने से उत्तराखंड के लोक संगीत जगत को एक बहुत बडी क्षति पहुंची है। वर्तमान समय में वह उत्तराखंड भाषा अकैडमी के उपाध्यक्ष एवं दिल्ली सरकार और उत्तराखंड भ्राता सेवा संस्थान की मुख्य सलाहकार के पद पर भी नियुक्त थे। हीरा सिंह राणा के निधन की खबर मिलते ही उत्तराखंड के तमाम बड़े लोक गायक,राजनेता और उन्हें करीब से जाने वाले लोगों ने दुख प्रकट किया और सोशल मीडिया पर भी हीरा सिंह राणा के निधन पर लोगों ने काफी शोक जताया। उत्तराखंड संगीत जगत की सबसे महान हस्तियों में से एक हीरा सिंह राणा को हमारी ओर से विनम्र श्रद्धांजलि।

वाकई उत्तराखंड लोकजगत ओर विशेषकर कुमाऊं में हीरा सिंह राणा जी की भरपाई करना मुश्किल ही नहीं नामुमकिन होगा।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here