एक तरफ जहां उत्तराखंड के लैंसडाउन में गढ़वाल राइफल की भर्ती चल रही है जिसमें कि उत्तराखंड के हज़ारों युवा बढ़-चढ़कर हिस्सा ले रहे हैं तो वहीं उत्तराखंड के रुद्रप्रयाग जिले के लिए भारतीय सेना से एक बुरी खबर है।
जी हां उत्तराखंड में रुद्रप्रयाग के तुंगा नाथ घाटी के उसाड़ा गांव के निवासी अरविंद सिंह नेगी का असम के एक अस्पताल में निधन हो गया है अरविंद सिंह नेगी 5th गढ़वाल राइफल के जवान थे जो कि इस समय असम के तमलपुरा में तैनात थे।
आपको बता दें कि अरविंद सिंह नेगी को 13 दिसम्बर को खेलने के दौरान चोट लग गयी थी , जिसके बाद उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया था जहां पर उन्होंने
रविवार देर रात को दम तोड़ दिया।


अरविंद सिंह नेगी अपने परिवार में सबसे छोटे थे और वह अपने पीछे अपनी पत्नी अपने मां-बाप दो भाइयों और एक डेढ़ साल के बेटे को पीछे छोड़ गए हैं
अरविंद सिंह नेगी अभी मात्र 29 साल के थे और वह साल 2010 में भारतीय सेना में शामिल हो गए थे।
उनका पार्थिव शरीर आज उनके पैतृक गांव उसाडा रुद्रप्रयाग लाया जाएगा। अरविन्द नेगी के निधन की खबर सुनकर उनके घर और गांव में मातम छाया हुआ है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here