Home उत्तराखंड मुख्यमंत्री पद की शपथ के बाद पुष्कर सिंह धामी ने किया भाजपा...

मुख्यमंत्री पद की शपथ के बाद पुष्कर सिंह धामी ने किया भाजपा आलाकमान का शुक्रिया अदा

0

शनिवार को उत्तराखंड के नए मुख्यमंत्री के नाम के ऐलान के बाद यह तय हो गया कि पुष्कर सिंह धामी अब उत्तराखंड के 11वें मुख्यमंत्री होंगे। जिसका फैसला भाजपा के विधायक दल ने शनिवार को देहरादून में हुई बैठक में लिया।

नए मुख्यमंत्री के नाम की घोषणा के बाद प्रदेशभर से पुष्कर सिंह धामी को बधाई देने वालों का तांता लग गया। रविवार को देहरादून में हुए शपथ ग्रहण समारोह में से पहले पुष्कर सिंह धामी ने प्रदेश के लिए शहीद हुए आंदोलनकारियों को शहीद स्मारक जाकर श्रद्धांजलि अर्पित की।

उसके बाद उन्होंने भाजपा के पूर्व मुख्यमंत्री और वरिष्ठ नेता भुवन चंद खंडूरी,त्रिवेंद्र सिंह रावत व तीरथ सिंह रावत से शिष्टाचार भेंट की। रविवार दोपहर देहरादून में हुए शपथ ग्रहण समारोह में पुष्कर सिंह धामी के साथ उनके कैबिनेट के अन्य मंत्रियों ने भी शपथ ली।

जिनमें सतपाल महाराज, हरक सिंह रावत, धन सिंह रावत,अरविंद पांडे, यशपाल आर्य, रेखा आर्य, गणेश जोशी, विशन चौपाल, सुबोध उनियाल, स्वामी यतिस्वरानंद समेत अन्य नेता शामिल थे।

शपथ ग्रहण समारोह के बाद मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने भाजपा के आलाकमान का शुक्रिया अदा किया और कहा कि “मैं उत्तराखंड की जनता को विश्वास दिलाता हूं कि पार्टी द्वारा दी गयी इस ज़िम्मेदारी को पूरी कर्तव्यनिष्ठा व ईमानदारी से निभाउंगा। प्रदेश के विकास के लिए तथा केंद्र व राज्य की जनकल्याणकारी योजनाओं को प्रदेश के अंतिम व्यक्ति तक पहुँचाने के लिए मैं दृढ़ संकल्पित रहूंगा।” साथ ही उन्होंने नरेंद्र मोदी जेपी नड्डा और अमित शाह का भी धन्यवाद व्यक्त किया।

NO COMMENTS

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here