18 व 19 दिसंबर को भोपाल के ठेगड़ी भवन में भारतीय मजदूर संघ के प्रदेश कार्यालय में भारतीय मजदूर संघ के प्रकोष्ठ पर्यावरण मंच की दो दिवसीय अखिल भारतीय बैठक का आयोजन किया गया। इस बैठक में भारतीय मजदूर संघ हरिद्वार जनपद के पूर्व जिला अध्यक्ष डीसी नौटियाल को उत्तराखंड से पर्यावरण मंच का प्रभारी संयोजक बनाया गया।

प्रदेश प्रभारी संयोजक की जिम्मेदारी मिलने के बाद डीसी नौटियाल को समस्त भारतीय मजदूर संघ उत्तराखंड ने उनका हार्दिक स्वागत व शुभकामनाएं के साथ अभिवादन किया। भारतीय मजदूर संघ के सदस्यों व हरिद्वार से भारतीय मजदूर संघ के जिला अध्यक्ष चंद्रशेखर सिंह चौहान ने उम्मीद जताई है कि डीसी नौटियाल अपनी जिम्मेदारियों को निभाते हुए पर्यावरण संघ को नई ऊंचाइयों पर पहुंचाएंगे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here