आगरा। आगरा कमिश्नरेट में जघन्य आपराधिक घटनाओं में भी लापरवाही बरती जा रही है। धर्मस्थल परिसर में खेल रही पांच साल की बच्ची के साथ युवक ने दुष्कर्म किया था। वीडियो वायरल होने पर पुलिस ने दस दिन बाद आरोपी को गिरफ्तार किया है। घटना जगदीशपुरा इलाके की है। 18 मई की सुबह पांच साल की बच्ची घर के पास स्थित धर्मस्थल के परिसर में खेल रही थी।

बच्ची की दादी ने बताया कि पड़ोस की कॉलोनी का पवित्र उर्फ पम्मी बच्ची को परिसर के एक किनारे में ले गया और दुष्कर्म किया। बच्ची के चीखने पर धर्मस्थल की देखरेख करने वाले पहुंचे और उन्होंने शोर मचा दिया। बच्ची के परिजन भी पहुंच गए लेकिन आरोपी भाग निकला। घटना की जानकारी होने पर आसपास के लोगों ने आरोपी को कॉलोनी के पास से पकड़ लिया। उसे थाना पुलिस के सुपुर्द कर दिया।

पुलिस ने बच्ची का मेडिकल कराया और केस दर्ज कर लिया। आरोप है कि उस समय आरोपी को पुलिस ने थाने से मंदबुद्धि का बताकर छोड़ दिया। बच्ची के पिता ने आरोप लगाया कि आरोपी मेडिकल स्टोर पर नौकरी करता है, एसीपी लोहामंडी मयंक तिवारी ने मंदबुद्धि बताया था। घटना के संबंध में 26 मई को एक वीडियो वायरल होने पर पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार किया। डीसीपी सिटी सोनम कुमार ने बताया कि परिजन ने पहले घटना छेड़खानी की बताई थी। आरोपी के छोड़े जाने की जानकारी नहीं है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here