Home ताजा खबर जंगल में लटकता मिला अज्ञात महिला का शव, शरीर पर नहीं थी...

जंगल में लटकता मिला अज्ञात महिला का शव, शरीर पर नहीं थी साड़ी…नहीं हो सकी शिनाख्त, जांच शुरू

0

कानपुर। कानपुर में गुरुवार की सुबह महाराजपुर थाना क्षेत्र के अंतर्गत आने वाले टिकरा गोपेश्वर मंदिर के पास जंगल से एक अज्ञात महिला का शव पेड़ से लटकता मिला है। सूचना पर पहुंची पुलिस द्वारा शव को नीचे उतारा गया है। फॉरेंसिक टीम ने घटनास्थल से साक्ष्य एकत्रित किए हैं।

महाराजपुर थाना प्रभारी ने बताया महिला की शिनाख्त नहीं हो पाई है। शिनाख्त के प्रयास किए जा रहे हैं। मृतक महिला ने ब्लाउज और पेटीकोट पहन रखा है। उसके शरीर से साड़ी नहीं मिली है। मामला संदिग्ध प्रतीत हो रहा है। जांच कर कार्रवाई की जा रही है।

NO COMMENTS

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here