शुक्रवार की दोपहर को उत्तराखंड के लिए जम्मू कश्मीर के गुलबर्ग से एक बुरी खबर आई। यहां पर 11वीं गढ़वाल राइफल के जवान मनदीप सिंह की दुश्मनों से लोहा लेते हुए देश के लिए शहीद हो गए।

आपको बता दें कि मनदीप सिंह नेगी पौड़ी जनपद में सतपुली के रहने वाले थे और उनकी उम्र अभी मात्र 23 साल थी। मनदीप सिंह पौड़ी जिले के सुदूरवर्ती गांव सकनोली, चोबटाखाल के निवासी थे। उनके पिता का नाम सत्यपाल सिंह हैं।

11वीं गढ़वाल राइफल के जवान मनदीप सिंह का पार्थिव शरीर शनिवार को उनके पैतृक गांव पहुंचने की उम्मीद है। जहां पर पूरे विधि-विधान और सैन्य सम्मान के साथ उनका अंतिम संस्कार किया जाएगा।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here