बॉलीवुड की मशहूर अभिनेत्री शिल्पा शेट्टी के पति और जाने माने बिजनेसमैन राज कुंद्रा को मुंबई क्राइम ब्रांच ने सोमवार की शाम को गिरफ्तार कर लिया है। राज कुंद्रा को अश्लील फिल्में बनाने के आरोप में गिरफ्तार किया है और उन पर यह आरोप भी है कि वह इन अश्लील फिल्मों को बनाकर कुछ पेड़ एप्लीकेशन पर इन्हें दिखाया करते थे।

मुंबई क्राइम ब्रांच के एक बयान में बताया गया था कि फरवरी 2021 में मुंबई पुलिस द्वारा अश्लील फिल्में बनाने और इन्हें पेड़ एप्लीकेशन पर दिखाने का एक मामला दर्ज किया गया था। जिसकी सुनवाई पिछले 2 हफ्ते से चल रही थी। सोमवार को भी मुंबई क्राइम ब्रांच ने राज कुंद्रा से दिनभर पूछताछ की और शाम के समय उन्हें गिरफ्तार कर लिया गया।

पिछले 2 सप्ताह से जारी पूछताछ में मुंबई क्राइम ब्रांच ने कई लोगों से पूछताछ की और सबूत इकट्ठा किए, जिसके बाद ही राज कुंद्रा को गिरफ्तार किया गया है। पूछताछ में कई आरोपियों ने यह बात भी कबूली है कि राज कुंद्रा उन्हें मजबूरन न्यूड फिल्में करने के लिए मजबूर करते थे और उन्हें मजबूर कर उन पर मजबूर करने के आरोप भी लगे हैं।

राज कुंद्रा की जिंदगी यह कोई पहला मौका नहीं है जो वह इस तरह के विवादों में घिरे हों। इससे पहले भी वो कई तरह के विवादों को लेकर सुर्खियों में रह चुके हैं।

हाल ही में वह अपनी एक्स वाइफ कविता को लेकर किए गए एक खुलासे को लेकर भी चर्चा में थे। जिसमें उन्होंने कहा था कि उनकी एक्स वाइफ कविता का उनके जीजा के साथ अफेयर था। इसके बाद उनका यह बयान काफी चर्चा में रहा था।

अब देखना है कि गिरफ्तारी के बाद मुंबई क्राइम ब्रांच राज कुंद्रा को कितने दिनों तक अपनी हिरासत में रखती है और अभी इस मामले में क्या-क्या और जानकारी निकलकर सामने आती है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here